अपराधछत्तीसगढ़

ज्वेलर्स दुकान को उड़ाने सिलेंडर लेकर पहुंचा था युवक, व्यापारियों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

 

 

भिलाई। शहर के सर्कुलर मार्केट में उस समय हड़कंप मच गई जब एक युवक ज्वेलर्स की दुकान को उड़ाने सिलेंडर लेकर पहुंचा। व्यापारियों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पावरहाउस मार्केट स्थित अभिषेक ज्वेलर्स को उड़ाने सिलेंडर में वायरिंग करके हाउसिंग बोर्ड निवासी 22 वर्षीय अक्षय ठाकरे नामक युवक पहुंचा हुआ था। युवक ने पहले ग्राहकों को बाहर निकलवाया और फिर सराफा व्यवसायी को दुकान खाली करने की चेतावनी देते हुए दुकान को उड़ाने की धमकी दे दी। इससे पूरे बाजार में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते मार्केट की भीड़ ज्वेलरी शॉप के बाहर एकत्रित हो गई।

जब आरोपी युवक को दुकान से बाहर निकालने की कोशिश की गई तो युवक ने साथ लाई सिरिंज से व्यवसाई पर हमला कर दिया। इसके बाद मार्केट के लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सिलेंडर को जब्त कर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने लाया। घटना की जानकारी लगते ही छावनी थाने में परिजन भी पहुंच गए। वहीं सराफा व्यवसायी के साथ थाने में जमकर बहस हुई। बताया जा रहा कि सर्कुलर मार्केट की जिस दुकान में अभिषेक ज्वेलर्स का संचालन हो रहा है उसे संचालक ने किराए पर लिया है। उसकी खरीदी बिक्री में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद है। मामला कोर्ट में चल रहा है, जिसके चलते दुकान मालिक का परिवार परेशान है। यही वजह थी कि अपने माता-पिता को परेशान देखकर युवक अक्षय ठाकरे सिलेंडर लेकर दुकान खाली करवाने पहुंचा।

वहीं इस मामले में युवक अक्षय ठाकरे का कहना है कि उनके साथ मारपीट कर चोट पहुंचाया गया है। अभी वह सेक्टर-9 अस्पताल में अपना उपचार करवा रहा है। उसके बताया कि वह 12 वीं पास है। वर्तमान में बेरोजगार है। जमीन विवाद का मामला न्यायालय में लंबित है। उनके परिवार का आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। माता-पिता को परेशान देख उसने डाराने के लिए यह कदम उठाया था। वह मानसीक रूप से बीमार है।

Related Articles

Back to top button