छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ओवर स्पीड का कहर ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 3 की जान जाते जाते बची तीनों की हालत अब भी गंभीर

By Dinesh chourasiya

मोहला-मानपुर : CG: जिले में बड़ा सड़क दुर्घटना हुआ है. जहाँ मानपुर ब्लॉक में सीतागांव और औंधी के पास एक तेज रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. हादसे में ट्रक में सवार ड्राइवर समेत 3 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. सुचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवा दिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, ये घटना सीतागांव और औंधी के बीच गढ़माता मंदिर के पास मेन रोड में हुई. तेज रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. हादसा इतना भयानक था कि, ट्रक के परखच्चे उड़ गए. हादसे में ड्राइवर स्टेयरिंग और सीट के बीच बुरी तरह से फंस गया था. जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया.

 

पुलिस के मुताबिक ट्रक में ड्राइवर दिनेश यादव निवासी ग्राम बागडोंगरी के अलावा दो अन्य ग्रामीण दुष्यंत हल्बा निवासी ग्राम राजकट्टा तथा अशोक कुमार निवासी ग्राम बागडोंगरी सवार थे. तीनों को गंभीर चोटें आई हैं, मानपुर अस्पताल ले जाया गया है. फ़िलहाल पुलिस घटना की जाँच में जुटी हुई है.

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button