Uncategorized

By Dinesh chourasiya

ओडिशा में दर्दनाक सड़क हादसा: यात्रियों से भरी वैन ने ट्रक को मारी टक्कर, 8 लोगों की मौत, 7 हालत गंभीर रूप से घायल

ओडिशा के क्योंझर जिले में एनएच-20 पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोगों की हालत गंभीर रूप से घायल हो गए. ये दुर्घटना उस वक्त हुई जब यात्रियों से भरी एक वैन ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी.

सूचना मिलने पर बालीजोड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है. हालांकि दुर्घटना का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. मामले पर क्योंझर के एसपी कुसलकर नितिन दगुडु ने कहा, “20 लोगों से भरी वैन तेज रफ्तार से जा रही थी और इसी दौरान ये ट्रक से जा भिड़ी. चूंकि कोहरा था तो संभावना है कि वैन के ड्राइवर ने ट्रक को नहीं देख पाया होगा.”

पोदामारी गांव से 20 लोग वैन में सवार होकर जिले के मां तारिणी मंदिर जा रहे थे

हादसा उस वक्त हुआ जब पोदामारी गांव से 20 लोग वैन में सवार होकर जिले के मां तारिणी मंदिर जा रहे थे. इसमें से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने घाटगांव अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. शुरुआत में घायलों को घाटगांव अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में रैफर कर दिया गया. ये दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए।

Related Articles

Back to top button