
देश-विदेशशिक्षा-नौकरी
चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नहीं होगी सीधी भर्ती, आउटसोर्स के जरिए रखे जाएंगे कर्मचारी, आदेश जारी
भोपाल। मध्यप्रदेश में युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका आया है। चतुर्थ श्रेणी के पदों पर सीधी भर्ती नहीं होनी है। जिसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। अभी आउटसोर्स के जरिए कर्मचारी रखे जाएंगे। वित्त विभाग ने निर्देश जारी कर दिए है। आउटसोर्स एजेंसी द्वारा तय किए गए पदों के विरुद्ध एचआर की सेवाएं तब तक दी जाए जब तक भर्ती की प्रक्रिया के अनुसार योग्य अभ्यर्थी नियुक्त नहीं कर दिए जाते है।
बता दूं कि जिल खाली पदों पर तत्काल भर्ती की जरूरत है उनकी लिस्ट बनाकर विभाग पदों को भरने का कार्य करेगा। नियमित पदों पर भर्ती होने के बाद आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल समाप्त की जाएगी।















