छत्तीसगढ़

एंकर सलमा की हत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, कंकाल तलाशने शुरू हुई सड़क की खुदाई

By Dinesh chourasiya

कोरबा।  : छत्तीसगढ़ के कोरबा में 5 वर्ष पहले लापता न्यूज़ एंकर सलमा सुल्तान लश्कर की हत्या की गुत्थी सुलझाने पुलिस ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। इस मामले में सलमा के फ्रेंड मधुर साहू और अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके द्वारा बताई गई जगह पर सलमा का कंकाल तलाशा जा रहा है। हत्या के बाद मृतक को दरी फोरलेन पर दफना दिया गया था।

विदित ही कि कोरबा दर्री फोरलेन सड़क का निर्माण 42 करोड़ रुपए खर्च कर बीते वर्ष नगर पालिक निगम के द्वारा कराया गया। इस मार्ग पर भवानी मन्दिर के सामने सड़क को खोदने का काम 2 टीम कर रही है। 2 दिन से यह काम चल रहा है। इस काम के लिए पुलिस ने स्थानीय कोर्ट में आवेदन दिया था जिस पर वहां से अनुमति प्राप्त हुई। बताया गया है कि प्रकरण में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के द्वारा इसी जगह पर सलमा का शव दफनाए जाने की जानकारी पुलिस को दी गई थी। इस आधार पर सड़क की खुदाई का काम चल रहा है।

न्यूज़ एंकर सलमा सुल्ताना

न्यूज एंकर सलमा सुल्ताना के पिछले महीने इसी प्रकरण में प्राथमिक जानकारी हासिल होने पर पुलिस ने कोहड़िया इलाके में भी सड़क के किनारे खुदाई का काम किया था। परन्तु उस समय किसी प्रकार के परिणाम नहीं मिली। क्लीनिंग मशीन के माध्यम से भी आसपास के हिस्से की जांच पड़ताल कराई गई। अब जबकि नई जानकारी प्राप्त हुई है, इस आधार पर सलमा का कंकाल तलाशने का काम जोरों से किया जा रहा है। माना जा रहा है कि कंकाल प्राप्त होने के आधार पर पुलिस इस मामले में सबूतों के साथ अगली कार्रवाई करने के लिए आगे बढ़ेगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button