छत्तीसगढ़

भिलाई में युवक को बंद कमरे में पीटने वाले दो आरोपी पकड़े गए एक की तलाश जारी पुलिस ने आरोपियों का मार्केट में निकाला जुलूस 

By Dinesh chourasiya

थाना भिलाई-3 पुलिस ने युवक को कमरे में बंद करके मारपीट करने वाले तीन में से दो आरोपियों को पकड़ लिया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने से पहले उनका मार्केट में पैदल जुलूस निकाला। इसके बाद उन्हें जेल दाखिल किया। जबकि तीसरे आरोपी की अलग-अलग ठिकानों पर तलाश जारी है।

थाना प्रभारी पीडी चंद्रा ने बताया कि उमदा भाठापारा निवासी युवराज ठाकुर (20 वर्ष) से मारपीट की घटना 23 मार्च हो हुई थी। उस दौरान पीड़ित युवक आरोपी शुभम नंदी उर्फ बंगाली दादा, आयुष तिवारी और लावेश ठाकुर उर्फ लक्की से अधार में दिए अपने पैसे मांगने गया था। लेकिन तीनों आरोपियों ने युवराज पर उनकी मुखबीरी का आरोप लगाकर मारपीट शुरू कर दी। उससे 10 हजार रुपए की डिमांड करने लगे। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाया था, जो बीते दिनों वायरल हुआ था। इस बीच प्रार्थी ने भी हिम्मत दिखाकर मामले में शिकायत दर्ज करा दी। तीनों के खिलाफ धारा 25, 27, 323, 342, 384, 506(बी) के तहत अपराध दर्ज हुआ था। शनिवार को आरोपी शुभम नंदी और लावेश ठाकुर को पकड़ लिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ खुर्सीपार, भिलाई-3, सुपेला और नेवई में चोरी समेत अन्य प्रकरण दर्ज है। शनिवार को उन्हें जेल दाखिल करने से पहले बाजार में पैदल जुलूस निकाला गया। इसके बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button