छत्तीसगढ़

जिला अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस में देर रात लगी आग :आग लगने का कारण जानने पुलिस जांच में जुटी 

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिला अस्पताल परिसर में खड़ी एक एंबुलेंस बीती रात आगजनी का शिकार हो गई। देर रात अचाकन गाड़ी से आग की लपटें निकलने लगी। लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवा रविवार देर रात करीब 3 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि जिला अस्पताल दुर्ग परिसर में खड़ी एक गाड़ी में आग लग गई है। तुरंत एक दमकल और टीम को रवाना किया गया। दमकल की टीम 3.42 बजे वहां पहुंच गई। टीम ने जाकर देखा तो वहां जिला अस्पताल की एक एंबुलेंस (मारुति वैन) में आग लगी थी।

जिला अस्पताल की एंबुलेंस में देर रात लगी आग को बुझाता दमकल कर्मी

अग इतनी बढ़ गई थी कि वो पूरी गाड़ी में फैल गई थी। गाड़ी आग का गोला बन गई थी। फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत लोगों को वहां से दूर किया और पानी से आग को बुझाने का काम किया। टीम ने लगभग एक घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद एक दमकल गाड़ी पानी की सहायता से आग पर काबू पाया और सुबह 4.30 बजे वहां से चली गई। जब तक आग बुझी गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई थी।

पुलिस आग का कारण जानने जांच में जुटी

खबर लिखे जाने तक यह नहीं पता चला है कि अचानक इतनी रात में बंद एंबुलेंस गाड़ी में आग कैसे लगी है। लोगों का कहना है कि यह किसी शरारती तत्व का काम है। सूचना पाकर दुर्ग कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य लोगों से पूछताछ करके यह जानने में जुटी है कि आग किसी ने लगाई है या फिर किसी अन्य कारण से अपने आप लगी है।

Related Articles

Back to top button