Uncategorized

भिलाई के सेक्टर-04 मे माजदा वाहन सहित साउंड सिस्टम जप्त बिना परमिशन के बज रहे थे डीजे

By Dinesh chourasiya

 

 

 

भिलाई भट्टी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर-04 पांडे चौक के पास माजदा वाहन में अत्यधिक तेज आवाज में डीजे/साउंड सिस्टम बजाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

मौके पर तनिष चौधरी द्वारा माजदा वाहन क्रमांक CG 07 LX 8552 में 06 नग डीजे साउंड बॉक्स लगाकर अत्यधिक तेज आवाज में संचालन करना पाया गया। डीजे संचालन के संबंध में वैध अनुमति पत्र प्रस्तुत करने के लिए कहे जाने पर कोई अनुमति नहीं होना लिखित रूप में बताया गया।

उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1985 की धारा 15 के अंतर्गत पाए जाने पर पुलिस द्वारा मौके से माजदा वाहन, 06 नग डीजे साउंड बॉक्स एवं 01 नग एम्पलीफायर जप्त कर इस्तगाशा क्रमांक 01/2026 तैयार किया गया। प्रकरण को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। साथ ही अनुविभागीय दंडाधिकारी के समक्ष नियमानुसार बॉन्ड जब्ती की कार्यवाही की जा रही है।

 

अनावेदक का नाम

तनिष चौधरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी न्यू खुर्सीपार, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

जप्त सामग्री

1. माजदा वाहन क्रमांक CG 07 LX 8552 – 01 नग।
2. डीजे/साउंड बॉक्स – 06 नग।
3. एम्पलीफायर – 01 नग।

Related Articles

Back to top button