छत्तीसगढ़

भारतीय जनता युवा मोर्चा पेन्ड्रा नगर मंडल अध्यक्ष प्रखर तिवारी के नेतृत्व में नगर पंचायत पेन्ड्रा मे व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में एक दिवसीय भूखहड़ताल का आयोजन

भारतीय जनता युवा मोर्चा पेन्ड्रा नगर मंडल अध्यक्ष प्रखर तिवारी के नेतृत्व में नगर पंचायत पेन्ड्रा मे व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में एक दिवसीय भूखहड़ताल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाचार पत्रों में लगातार छप रहे नगर पंचायत पेन्ड्रा के 16.19 लाख रुपए के फर्जीवाड़े कि खबर सामने आने के बाद आयोजित की गई ,

पूरा मामला ऐसे सामने आया कि नगर पंचायत पेन्ड्रा के द्वारा लोकनिर्माण विभाग की मुख्य सड़क के बगल में स्थापित सीसी रोड को तोड़कर जो 14 इंच की मोटाई की थी, और उसे तोड़कर पेवर ब्लाक लगाने का काम प्रारंभ किया गया, जिसका विरोध भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकुर गुप्ता ने तत्काल प्रारंभ किया और नगर प्रशासन को सख्त चेतावनी दी कि वो इस काम को बंद करें, अन्यथा आंदोलन का रास्ता चुना जाएगा।

परन्तु तानाशाही नगर पंचायत ने काम बंद नहीं किया, जिसकी शिकायत जिला कलेक्टर महोदय से भी किया गया और उन्होंने लोक निर्माण विभाग को तत्काल जांच का आदेश दिया। जिस पर लोक निर्माण विभाग ने नगर पंचायत को नोटिस जारी कर दिया, नगर पंचायत ने जवाब में कहा कि सड़क की खुदाई पाइप लाइन डालने के लिए किया गया है।

यह बात समझ में ही नहीं आ रही है कि सड़क तोड़ी किस लिए गई। इसके विरोध मे आज जिलाध्यक्ष अंकुर गुप्ता और मंडल अध्यक्ष प्रखर तिवारी भूख हड़ताल पर बैठ गए। कार्यक्रम को भाजपा नेता नीरज जैन से संबोधित करते हुए कहा कि नगर पंचायत का यह कारनामा भ्रष्टाचार का जीता जागता उदाहरण है, और विरोध के बाद भी काम का चलना नगर.पंचायत के तानाशाही रवैया को दर्शाता है, श्रीकांत चतुर्वेदी ने सीधा सीधा नगर पंचायत अध्यक्ष को इस काम के लिए दोषी करार देते हुए उनके तानाशाही रवैये कि सख्त और कड़े शब्दों में आलोचना की।

कार्यक्रम को रमेश तिवारी, आनंद बजाज,सौरभ बंका,केशव पांडेय, बृजलाल राठौर, संदीप जायसवाल ने भी संबोधित किया। मंडल अध्यक्ष प्रखर तिवारी ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति के विरोध में नहीं नगर के हित में है, और हम इस तरह के.सरेआम भ्रष्टाचार को पेन्ड्रा मे नहीं पनपने देंगे। जिलाध्यक्ष अंकुर गुप्ता ने कहा कि यह जो कुछ भी नगर पंचायत कर रहा है वो अंसैवधानिक भी है और गरिमा हीन भी है।

लोकतंत्र में अपने विपक्ष की आवाज को.सुनने की क्षमता रखना चाहिए। और यदि नगर पंचायत अध्यक्ष मे यह क्षमता नहीं है तो यह गलत है।और यदि यह आंदोलन नही रुका तो हम और उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी स्वयं प्रशासन की होगी। भूख हड़ताल शाम 4 बजे ज्ञापन देने के साथ ही समाप्त हो गया। आभार प्रदर्शन करन साहू ने किया ।

Related Articles

Back to top button