
आईटीआई दुर्ग में मनाया गया ‘संविधान दिवस‘
दुर्ग: शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, दुर्ग में 26 नवंबर को ष्संविधान दिवस” धूम-धाम से मनाया गया। भारत – लोकतंत्र की जननी विषय पर प्रशिक्षणार्थीयों द्वारा भाषण, गीत और कविता प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य ब्रजेश जांगडे, प्रशिक्षण अधिकारी द्वारा प्रारंभ किया गया। ए.ए. मंसूरी, कार्यक्रम प्रभारी द्वारा संविधान की उद्देशिका का पठन पाठन संम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रशिक्षण अधिकारी सुखैन कुमार ठाकुर द्वारा संविधान विषय पर गीत प्रस्तुत किया गया।
अनिल कुमार टेम्भेकर, प्राचार्य द्वारा डॉ. भीमराव अबेंडकर जी के भारत के संविधान निर्माण के समय होने वाली परेशानियों एवं उनका निराकरण के विषय में जानकारी दी गई एवं “भारत एक लोकतंत्र की जननीष् विषय पर गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी प्रशिक्षणर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के पुष्पा देवांगन, कमलेश्वरी साहू, तृप्ति वर्मा, जगमोहन सिन्हा, एस. के. वास्तव, पुष्पेन्द्र सिंह, लुपेश कुर्रे, अशोंक दिल्लीवार, क्रांति कुमार क्षत्री, देवी लाल साहू, मनीष तिवारी प्रशिक्षण अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।














