छत्तीसगढ़

कोटपा एक्ट के तहत चलाया गया अभियान

दुर्ग / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जे.पी. मेश्राम एवं नोडल अधिकारी डॉ.आर.के. खंडेलवाल के मार्गदर्शन में आज कोटपा चालान पुलगांव क्षेत्र में किया गया।थाना- पुलगांव के सहयोग से धारा 4 में पुलगांव के सार्वजनिक स्थान बस स्टैंड, होटलों, चौक, आसपास समझाईश देने के साथ-साथ चालान किया गया।

धारा 4 के तहत आसपास भी समझाईश देने के साथ-साथ  कोटपा अधिनियम से संबंधित बोर्ड भी दिया गया और पुलगांव के ग्राम क्षेत्र में धारा 6 के तहत स्कूल के आसपास प्रतिबंध तम्बाकू व उसके हानिकारक प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई।

इस चालान की कार्यवाही में पुलगांव थाना से आरक्षक, औषधी निरिक्षक मती गायत्री पटेल व मती चंद्रकला ठाकुर, खाद्य विभाग से  अजय सिंह, स्वास्थ्य विभाग से ललित कुमार साहू सभी के सहयोग से चालानी की कार्यवाही किया गया।

Related Articles

Back to top button