CRIME

CG में जिला शिक्षा अधिकारी के यहाँ एंटी करप्शन ब्यूरो का छापा, सरकारी निवास से    शिक्षा अधिकारी को अपने साथ ले गये ACB के अधिकारी

By Dinesh chourasiya

बिलासपुर के साथ-साथ कवर्धा में स्थित साहू के निवास पर भी एसीबी की टीम ने छापा मारा है । इस छापे की खास बात यह थी कि एसीबी ने इस बार पुलिस की मदद नहीं ली, जिससे स्थानीय लोगों को इस कार्रवाई की भनक तक नहीं लगी।

टीम केवल एक गाड़ी में सुबह-सुबह साहू के घर पहुंची, जब घर के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। कॉल बेल बजाने पर जब दरवाजा खोला गया, तो एसीबी के अधिकारियों ने अपना परिचय दिया। एसीबी का नाम सुनते ही साहू और उनके परिवार के सदस्य के होश उड़ गये

एसीबी सूत्रों के अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के खिलाफ अनुपातहीन संपत्ति की कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों की विस्तृत जांच के बाद एसीबी ने यह कार्रवाई की।

सूत्रों का कहना है कि साहू के खिलाफ विभिन्न स्रोतों से मिले संपत्ति संबंधी दस्तावेजों और सबूतों की जांच जारी है। एसीबी टीम ने साहू के आवास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और फाइलें जब्त की हैं,

जिला शिक्षा अधिकारी के यहाँ एंटी करप्शन ब्यूरो का छापा, टीआर साहू को उसके सरकारी निवास से अपने साथ ले गये ACB के अधिकारी.

Acb के अधिकारियो नें जिला शिक्षा अधिकारी टी आर साहू को हिरासत मे ले लिया है. और टीम उनके सरकारी निवास से उन्हें अपने साथ ले गयी है.

 

Related Articles

Back to top button