दक्षिण-मध्य छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट:बंगाल में बने सिस्टम का असर,
By Dinesh chourasiya
रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में चार दिन के सूखे के बाद गुरुवार शाम अच्छी बारिश हुई। बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। हालांकि, बारिश रुकने के बाद शहर में कई जगह जाम की स्थिति बन गई।







मौसम विभाग के मुताबिक, आज (11 सितंबर) प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है। अगले दो दिनों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ेंगी। खासकर दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।
दक्षिण और मध्य हिस्से ज्यादा भीगेंगे




मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश का दायरा और उसकी तीव्रता दोनों बढ़ सकती हैं। कुछ इलाकों में तेज बारिश के स्पेल देखने को मिलेंगे। भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बना रहेगा। यानी अगले दो दिन छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव रहने की संभावना है।
रायपुर में बादल छाए रहेंगे, बारिश के स्पेल पड़ेंगे
दिन में कुछ समय बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास








