Uncategorized

CG में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की पत्नी का निधन:पूर्व सांसद सरोज पांडेय के पिता का भी स्वर्गवास; दोनों बीमार थे, इलाज के दौरान तोड़ा दम

By Dinesh chourasiya

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय के पिता का निधन। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी और पूर्व सांसद व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय के पिता का सोमवार को निधन हो गया। दोनों बीमार थे। उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ा है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी कमला देवी साहू (72 साल) का निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उन्होंने बीती देर रात 12 बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम पाउवारा में होगा। कमला देवी के तीन बेटे और एक बेटी है। उनके बड़े बेटे का नाम जितेंद्र साहू है, जो की कांग्रेस नेता हैं। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार का कार्यक्रम सोमवार दोपहर 2 बजे किया जाएगा।

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी कमला देवी साहू का निधन।

सीएम और मंत्रियों ने जताया शोक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके कई मंत्रियों सहित भाजपा नेताओं ने इस घटना पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री साय ने शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया दुख

इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी शोक जताया है। उन्होंने एक्स एकाउंट में लिखा है कि पूर्व गृहमंत्री व कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी भाभी कमला देवी साहू के निधन का समाचार दुखद है। दुख की इस घड़ी में ईश्वर पूरे परिवार के यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करे और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने भी जताया शोक

छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी निधन पर दुख जताते हुए लिखा कि छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू जी की धर्मपत्नी कमला देवी साहू जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं ताम्रध्वज जी समेत समस्त साहू परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पिता का निधन

इधर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद डॉ. सरोज पांडेय और भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश पांडेय के पिता श्यामजी पांडेय का 9 सितंबर को स्वर्गवास हो गया है। वो लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका उपचार भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल में चल रहा था। उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 2 बजे मैत्री कुंज, रिसाली (भिलाई) स्थित निवास से शिवनाथ नदी मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

Related Articles

Back to top button