
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जहां मसाज पार्लर में काम करने वाली एक लड़की से गैंगरेप हुआ है। पीड़िता ने मसाज पार्लर के मैनेज और कस्टमर पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिक और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार यह मामला दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में स्थित मसाज पार्लर का है। जहां काम करने वाली एक लड़की ने आरोप लगाया है कि 5 अगस्त को पार्लर के मैनेजर और एक ग्राहक ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं मामले की शिकायत करने पर धमकी भी दी।







राजधानी पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद ओशन स्पा सेंटर के मालिक 49 वर्षीय बृज गोपाल और 48 साल के संदीप को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। एक अन्य मामले में दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा ओशन स्पा सेंटर के खिलाफ आईपीसी की धारा 188सी के तहत मामला दर्ज किया गया है।







