Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़
Trending

गुण्डरदेही में 7 सूत्रीय मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

योगेश्वर जी की रिपोर्ट

 

बालोद, छत्तीसगढ़, 16 सितंबर 2026: आम आदमी पार्टी ने आमजन की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर बुधवार को गुण्डरदेही विधानसभा स्तर पर तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। पार्टी पदाधिकारियों ने जनहित से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान करने का आग्रह किया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चंद्राकर, किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष तारेंद्र चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष भुनेश्वर कुंभकार, अमोली निर्मलकर, राजेंद्र साहू, वामन चंद्राकर और यादराम साहू सहित गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि आमजन की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए 7 सूत्रीय मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा गया है। उन्होंने संबंधित समस्याओं का जल्द निराकरण करने का आग्रह किया।

Related Articles

Back to top button