
Aradhna news BalodBalodUncategorized
Trending
ग्राम लाटाबोड़ निवासी योगेन्द्र कुमार साहू का आकस्मिक निधन, 23 सितंबर को दशगात्र कार्यक्रम
विजय कुमार की रिपोर्ट
बालोद, छत्तीसगढ़, 16 सितंबर 2026: ग्राम लाटाबोड़ निवासी अमनकृत साहू के सुपुत्र योगेन्द्र कुमार साहू का 14 सितंबर 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, दिवंगत योगेन्द्र कुमार साहू का दशगात्र एवं क्रियाकर्म कार्यक्रम बुधवार, 23 सितंबर 2026 को ग्राम लाटाबोड़ में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान तालाब कार्यक्रम दोपहर 12 बजे संपन्न होगा।
शोक संतप्त परिवार—पिता अमनकृत साहू, माता दुलेश्वरी साहू, दादी खोरबाहरिन साहू एवं समस्त साहू परिवार—ने शुभचिंतकों और स्नेहीजनों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है।





