Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़
Trending

बालोद में AAP का प्रदर्शन, 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 

filter: null; fileterIntensity: null; filterMask: null; captureOrientation: 90;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: null;
delta:null;
module: document;hw-remosaic: false;touch: (0.5634259, 0.7310418);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 295.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;
filter: null; fileterIntensity: null; filterMask: null; captureOrientation: 90;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: null;
delta:null;
module: document;hw-remosaic: false;touch: (0.5634259, 0.7310418);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 283.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 45;
filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
hdrForward: 0; shaking: 0.032778; highlight: 1; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 8;
brp_del_th: 0.0000,0.0000;
brp_del_sen: 0.1000,0.0000;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 49;zeissColor: bright;

अविनाश साहू संवादाता पत्रकार 

बालोद, छत्तीसगढ़, 16 सितंबर 2026: आम आदमी पार्टी की बालोद इकाई ने किसानों की समस्याओं, शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को लेकर बुधवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। पार्टी जिलाध्यक्ष बालक सिंह साहू के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की गई।

 

जिलाध्यक्ष बालक सिंह साहू ने आरोप लगाया कि किसानों को महंगी यूरिया खाद खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने एग्रीस्टेक पंजीयन और रकबा समर्पण की प्रक्रिया में किसानों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए तत्काल सुधार की मांग की।

 

पार्टी पदाधिकारियों ने शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों एवं जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता, जर्जर सड़कों की मरम्मत तथा आवारा मवेशियों के प्रबंधन की मांग उठाई। ज्ञापन में गौधाम योजना में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग भी शामिल है।

 

इसके अलावा बढ़े हुए बिजली बिलों और अतिरिक्त प्रभारों से राहत देने तथा अवैध नशे के कारोबार और जहरीली एवं मिलावटी शराब की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

 

AAP ने प्रशासन से ज्ञापन में शामिल मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर शीघ्र निराकरण कराने का आग्रह किया।

 

इस दौरान जिला सचिव कैलाश कोरे, गुमान सिंह साहू, महिला जिला सचिव किरण साहू, रोहित साहू सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button