महाराष्ट्र से ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग के दो पैनल का पर्दाफाश, किराए के फ्लैट से 10 आरोपी गिरफ्तार; 31 मोबाइल, 04 लैपटॉप सहित डिजिटल सबूत जब्त
By Dinesh chourasiya












दुर्ग पुलिस द्वारा साइबर अपराध, म्यूल बैंक खातों के दुरुपयोग एवं ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्रवाई के दौरान थाना वैशाली नगर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 370/2026, धारा 317(2), 317(4), 112, 3(5) बीएनएस एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 7 के प्रकरण की विवेचना में संदिग्ध बैंक खातों एवं ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन की जांच की गई।
विवेचना के दौरान प्राप्त तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर जानकारी मिली कि दुर्ग-भिलाई एवं धमतरी क्षेत्र के कुछ युवक महाराष्ट्र के ठाणे स्थित किराए के फ्लैट में रहकर ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग पैनलों का संचालन कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा ठाणे क्षेत्र में दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान फ्लैट में 10 व्यक्ति दो अलग-अलग ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग पैनलों का संचालन करते पाए गए। मौके से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, लैपटॉप एवं अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में विभिन्न बैंक खातों एवं डिजिटल भुगतान माध्यमों के जरिए ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों से संबंधित राशि का लेन-देन किया जाना पाया गया है।
बरामद डिजिटल उपकरणों का तकनीकी परीक्षण एवं डिजिटल फॉरेंसिक जांच कराया जा रहा है। जांच के माध्यम से नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों, बैंक खातों तथा वित्तीय लेन-देन की कड़ियों का पता लगाया जा रहा है।
आरोपी का नाम
1. विष्णु तिवारी, उम्र 19 वर्ष, निवासी केम्प-1 शांति पारा, बैकुंठ धाम, गवर्नमेंट हॉस्पिटल के पास, भिलाई, थाना छावनी।
2. अंकित निषाद, उम्र 23 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, रत्नाबांधा रोड, मधु मेडिकल के सामने, धमतरी।
3. नितेश कुमार, उम्र 24 वर्ष, निवासी हटकेसर बस्ती, पानी टंकी के पास, धमतरी।
4. नरेश कन्हाई, उम्र 24 वर्ष, निवासी बालाजी नगर, चौक के पास, खुर्सीपार, भिलाई।
5. दीपक कश्यप, उम्र 27 वर्ष, निवासी गगरेल गांव, जिला धमतरी।
6. मेहुल निषाद, उम्र 23 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, हाउसिंग बोर्ड, धमतरी।
7. हर्ष वर्धन निषाद, उम्र 19 वर्ष, निवासी अर्शीगांव, लिटिया सेमरिया, थाना बोरी।
8. संतोष राम, उम्र 28 वर्ष, निवासी शंकरपुर, जिला मधुबनी, बिहार।
9. भुवन लाल देवांगन, उम्र 28 वर्ष, निवासी अन्नपूर्णा पारा, मुक्तिधाम के पास, कांकेर, थाना कांकेर।
10. चेतन ध्रुव, उम्र 27 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, पुराना नाका, धमतरी।
जप्त सामग्री
1. 04 नग लैपटॉप।
2. 31 नग मोबाइल फोन।
3. 12 नग एटीएम कार्ड।
4. 02 नग पैन कार्ड।
5. 02 नग बैंक पासबुक।
6. 01 नग वाई-फाई/इंटरनेट उपकरण।
7. पेन ड्राइव, पावर बैंक, चार्जर एवं विभिन्न केबल।
8. नगदी राशि एवं अन्य डिजिटल/तकनीकी सामग्री।





