राहुल-प्रियंका ने राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि दी:पुलिस ने एक घंटे बाद भीतर जाने की परमिशन दी, CEC ज्ञानेश के खिलाफ लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन
By Dinesh chourasiya
राहुल और प्रियंका गांधी के साथ विपक्षी सांसदों ने गुरुवार को राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि दी। इसके पहले उन्हें करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान राहुल बस में ही बैठे रहे।
राजघाट के गेट पर भारी सुरक्षाबल तैनात है। पुलिस ने सभी गेटों पर बैरिकेडिंग कर दी है। राजघाट के लिए निकलने से पहले खड़गे ने कहा था कि हम वहां जाकर बापू से सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करेंगे।







दिल्ली में पिछले दो दिनों से सियासत का एक ही पैटर्न दिख रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाते हैं, सांसद खाना खाते हैं, फिर बसों में बैठकर निकल जाते हैं। फर्क इतना है कि बुधवार को मंजिल जंतर-मंतर थी और गुरुवार को राजघाट
राजघाट के बाहर भारी सुरक्षाबल तैनात
राहुल और खड़गे राजघाट के अंदर गए
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को राजघाट के अंदर जाने की परमिशन मिल गई। वे महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए अंदर चले गए हैं।









