भिलाई पावर हाउस ब्रिज के नीचे राजराजेश्वरी मंदिर के पीछे अवैध रूप से चिट्टा/हेरोइन बेचते एक आरोपी गिरफ्तार, 8.79 ग्राम मादक पदार्थ सहित ₹1,81,300 की सामग्री जप्त
By Dinesh chourasiya

दिनांक 09.10.2026 को प्राप्त मुखबिर सूचना पर एसीसीयू एवं थाना छावनी पुलिस की संयुक्त टीम ने पावर हाउस ब्रिज के नीचे राजराजेश्वरी मंदिर के पीछे कार्रवाई करते हुए कथित रूप से मादक पदार्थ की बिक्री में संलिप्त आरोपी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 8.79 ग्राम शुद्ध चिट्टा/हेरोइन सहित मोबाइल फोन एवं नगदी जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।







दिनांक 09.10.2026 को थाना छावनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पावर हाउस ब्रिज के नीचे, राजराजेश्वरी मंदिर के पीछे, भिलाई में एक व्यक्ति अवैध रूप से चिट्टा/हेरोइन की बिक्री कर रहा है। सूचना पर एसीसीयू एवं थाना छावनी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई, जहां एक व्यक्ति को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान जसवीर, उम्र 45 वर्ष, निवासी भुट्टर सिबिया, थाना मेहता चौक, जिला अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से पारदर्शी प्लास्टिक झिल्ली सहित कुल 9.42 ग्राम वजन का पदार्थ बरामद किया गया। झिल्ली का वजन 0.63 ग्राम घटाने पर मादक पदार्थ चिट्टा/हेरोइन का शुद्ध वजन 8.79 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,75,800 बताई गई है। इसके अतिरिक्त रेडमी कंपनी का लाल रंग का मोबाइल फोन, कीमत ₹5,000 तथा ₹500 नगद जप्त किए गए।
प्रकरण में अपराध क्रमांक 699/2026, धारा 21(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई तथा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय दुर्ग भेजा गया।




1. जसवीर, उम्र 45 वर्ष, निवासी भुट्टर सिबिया, थाना मेहता चौक, जिला अमृतसर, पंजाब।
**जप्त सामग्री**
1. चिट्टा/हेरोइन — शुद्ध वजन 8.79 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹1,75,800।
2. रेडमी कंपनी का लाल रंग का मोबाइल फोन — कीमत ₹5,000।
3. नगद राशि — ₹500।
कुल अनुमानित कीमत : ₹1,81,300।**
—0000—




