Uncategorized

CJP का प्रदर्शन कल, सौरव दास बोले- सरकार डर गई:पुलिस ने कहा- परमिशन नहीं; दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें रद्द की गईं, 57 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे

By Dinesh chourasiya

कॉकरोच जनता पार्टी के कल दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को पुलिस की मंजूरी नहीं है। यह जानकारी शुक्रवार को जॉइंट सीपी नूपुर प्रसाद ने दी।

उन्होंने बताया कि CJP ने 7 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन करने की सूचना दी थी। तय गाइडलाइन के अनुसार 10 दिन पहले आवेदन देना जरूरी है।

उन्होंने बताया, “एहतियात के तौर पर 10 अक्टूबर को राजधानी के 57 मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला लिया गया है।” इस बीच कॉकरोज जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने कहा है कि सरकार डर गई है। राजधानी में इतनी फोर्स तैनात की है कि खुद बंद का आह्वान किया है।

उधर, न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें कल कैंसिल रहेंगी। रेलवे ने इन ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशनों से ही रद्द कर दिया है।

कॉकरोज जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने कहा, “दिल्ली में पूरी तरह बंद जैसे हालात सरकार ने खुद पैदा किए हैं। सरकार ने ऐसे हालात खुद पैदा कर लिए हैं

Related Articles

Back to top button