Uncategorized

भिलाई में अंबिकापुर पुलिस ने ठगी के आरोपी को दबोचा कार के आगे फिल्मी स्टाइल में लगाई गाड़ी और ठग को किया दबोच कर ले गई अपने साथ

By Dinesh chourasiya

जामुल पुलिस स्टेशन - Dainik Bhaskar

भिलाई में अंबिकापुर जिले से पुलिस एक ठगी के आरोपी को गिरफ्तार करने आई थी। आरोपी अपनी सियाज कार से जा रहा था, तभी पुलिस की वैन फिल्मी स्टाइल में उसके सामने आई और कार के रुकते ही आरोपी को सीधे वैन में बैठाया और लेकर अंबिकापुर चली गई।

इस पूरी कार्रवाई में जामुल थाने की पुलिस भी अंबिकापुर पुलिस के साथ थी। जानकारी के मुताबिक पुलिस अंबिकापुर जिले के मणिपुर थाना से आई थी। उन्हें काफी दिनों से रसपाल सिंह बगड़िया पिता सुरता सिंह बगड़िया (50 साल) नाम के युवक की तलाश थी। वो ग्रीन गार्डन कालोनी शुभम विहार मंगला बिलासपुर का रहने वाला है। पुलिस को मुखबिर से टिप मिली थी कि रसपाल सिंह भिलाई के कैलाश नगर पहुंच रहा है। जैसे ही आरोपी कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड में अपोलो फार्मेसी के सामने पहुंचा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मणिपुर थाने से मिली जानकारी के मुताबिक रसपाल सिंह के खिलाफ धारा 420 (ठगी) का मामला उनके थाने में दर्ज है। पुलिस से बचने के लिए वो भिलाई के श्रीराम अपार्टमेंट जामुल भिलाई में रह रहा था। पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही एक टीम शनिवार शाम जामुल थाने पहुंची थी। इसके बाद जामुल पुलिस की मदद से उसे कैलाश नगर से गिरफ्तार कर ले जाया गया है।

कार से मिला बैग, फैली अफवाह

पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसकी सियाज कार से एक बैग मिला है, जिसे उसने डिग्गी में छिपाकर रखा था। कुछ लोगों का कहना था कि बैग पैसों से भरा हुआ था। इस अफवाह में कोई पुख्ता सच्चाई तो नहीं मिली, लेकिन जब पुलिस से बात की गई तो पता चला कि बैग मिला था, लेकिन उसके अंदर उसके कुछ डाकुमेंट्स मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button