Uncategorized

महाकुंभ जा रहे भाटापारा कांग्रेस-विधायक की कार ट्रक से टकराई:इंद्र साव के हाथ में आई चोटें, परिजन जख्मी, PSO गंभीर, UP में हुआ हादसा

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के भाटापारा से कांग्रेस विधायक इंद्र साव हादसे का शिकार हुए हैं। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक विधायक और उनके परिजन महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे थे। तभी कार ट्रक से टकरा गई।

इस हादसे में विधायक इंद्र साव और उनके परिजन घायल हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। विधायक इंद्र साव सपरिवार कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे, तभी ये दुर्घटना हुई। हादसा यूपी के सोनभद्र जिले के बहमनी थाना क्षेत्र में हुआ।

सुबह 7 बजे इसी ट्रक से टकराकर हादसा हुआ है।

PSO और परिजन हुए घायल

जानकारी के मुताबिक घटना रविवार सुबह 7 बजे की है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक इंद्र साव के अनुसार, उनके हाथ पर चोट आई है। वहीं उनके PSO को गंभीर चोट आई है। उनकी पत्नी और ससुराल वालों को भी चोट आई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

विधायक इंद्र साव के द्वारा जानकारी दी गई कि उनके हाथ पर चोट है। उनके PSO को गंभीर चोटें आई है। पत्नी और ससुराल वाले भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

Related Articles

Back to top button