छत्तीसगढ़

महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक संपन्न, कई अहम मुद्दों पर की गई विस्तार से चर्चा

भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई के एमआईसी कक्ष में आज महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में तथा निगम आयुक्त रोहित व्यास व अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, महापौर परिषद के सदस्य मालती ठाकुर, सीजू एंथोनी, साकेत चंद्राकर, केशव चौबे, एकांश बंछोर, लक्ष्मीपति राजू, आदित्य सिंह, मीरा बंजारे, संदीप निरंकारी, लालचंद वर्मा, मन्नान गफ्फार खान, नेहा साहू, रीता सिंह गेरा एवं चंद्रशेखर गवई की मौजूदगी में बैठक संपन्न हुई।

बैठक में सफाई के ठेके को लेकर विस्तार से चर्चा की गई, इसके साथ ही निगम के जल कार्य विभाग में कुशल, अर्ध कुशल एवं अकुशल श्रमिक उपलब्ध कराने, सेक्टर 5 बीएसएनल ऑफिस के बाजू में 10 लाख की लागत से शेड निर्माण कार्य व सेक्टर 5 सड़क 15 में सड़क किनारे पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य को लेकर एमआईसी सदस्यों ने महापौर की अध्यक्षता में चर्चा की। एमआईसी की बैठक में निगम के उपायुक्त नरेंद्र बंजारे, जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, पूजा पिल्ले, अमिताभ शर्मा तथा खिरोद्र भोई आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button