छत्तीसगढ़

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का 1 जुलाई को छत्तीसगढ़ दौरा, भाजपा के जनसम्पर्क अभियान में होंगे शामिल 

By DINESH CHOURASIYA

रायपुर। CG  : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) अपने एकदिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं, वे एक जुलाई को कांकेर में और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को दुर्ग में, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 30 जून को बिलासपुर में अपनी सभायें करेंगे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सभाओं में लाखों कार्यकर्ताओं को जुटाया जाएगा. छत्तीसगढ़ में चुनाव की तैयारियां जोरो पर है.

वही भाजपा के जनसम्पर्क अभियान और घोषणा पत्र को लेकर कहा साव ने कहा कि हमारा जनसम्पर्क अभियान जारी है, आगे भी इस तरह के अभियान और कार्यक्रम होंगे. घोषणा पत्र कमेटी जल्द ही बनेगी. जनसम्पर्क अभियान के तहत देशभर में 51 बड़ी सभा है. 22 जून को दुर्ग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, 30 जून बिलासपुर में जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह कांकेर में एक जुलाई को सभा करेंगे.

Related Articles

Back to top button