छत्तीसगढ़

शिवनाथ इंटकवेल यार्ड में विद्युत विभाग द्वारा किया जाएगा आवश्यक मेंटेनेंस, भिलाई निगम क्षेत्र में पानी सप्लाई प्रभावित होने की संभावना

भिलाई नगर/ शिवनाथ नदी स्थित इंटकवेल यार्ड में विद्युत विभाग के द्वारा दिनांक 11 नवंबर दिन शुक्रवार को आवश्यक मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसके लिए विद्युत सप्लाई प्रातः 11:00 बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक इंटकवेल में बंद रखी जाएगी। जिसके चलते शिवनाथ इंटकवेल से 77 एमएलडी एवं 66 एमएलडी फिल्टर प्लांट को इस दौरान पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी, क्योंकि शिवनाथ का मोटर पंप विद्युत अवरोध के कारण चालू नहीं हो पाएगा।

जल विभाग के कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत अवरोध के चलते 77 एमएलडी एवं 66 एमएलडी को पानी नहीं मिलने की वजह से 11 नवंबर दिन शुक्रवार को शाम में भिलाई के विभिन्न क्षेत्रों में पानी सप्लाई प्रभावित होने की संभावना बन सकती है, वही 12 नवंबर दिन शनिवार को सुबह पानी विलंब से आ सकता है। इस दौरान जोन क्षेत्रों के द्वारा अन्य जल संसाधनों के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। शहर के नागरिकों से भी अपील है कि पानी सप्लाई प्रभावित होने के दिनों में इससे पूर्व आवश्यक कार्य के लिए पानी को स्टोर करके रख ले।

Related Articles

Back to top button