छत्तीसगढ़

दुर्ग जिला अस्पताल परिसर से भोजनालय व कैंटीन हटाई, मेंटल हॉस्पिटल बनेगा

By Dinesh chourasiya

जिला अस्पताल ​परिसर में संचालित भोजनालय और कैंटीन रविवार को प्रशासन की दखल के बाद हटा दिया गया। 1500 वर्गफीट की जगह पर कब्जा था। ​एक दिन पहले कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने स्थल निरीक्षण किया था। कब्जेधारियों को जगह शिफ्ट करने के लिए निर्देशित भी किया था। इसके बाद रविवार को कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। भोजनालय के अलावा मदर चाइल्ड यूनिट के निकट बने कैंटीन को भी हटाने की कार्रवाई की गई।

भोजनालय की जगह पर 20 बिस्तर के मानसिक अस्पताल बनाया जाएगा। इसकी पहली से स्वीकृति मिल चुकी है। जिला अस्पताल ​परिसर में मदर चाइल्ड यूनिट के पास संचालित अवैध कैंटीन की बिजली आपूर्ति जिला अस्पताल की आपूर्ति से जुड़ी मिली। कैंटीन से अस्पताल परिसर में होने वाली बिजली सप्लाई तारों से तार जुड़े हुए थे। रविवार को अस्पताल कैंपस में स्थित भोजनालय के सामान को हटाया गया।

Related Articles

Back to top button