
छत्तीसगढ़
DC vs SRH Fans Fight: दिल्ली बनाम हैदराबाद मैच के दौरान जमकर बवाल, फैंस के बीच चले लात-घूंसे, VIDEO सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल, देखें
By Dinesh chourasiya
आईपीएल 2023 का 40वां मैच 29 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. इस मुकाबले में स SRH ने DC पर 9 रन से जीत दर्ज की. इस मैच का मजा उस वक्त किरकिरा हो गया जब दिल्लीऔर हैदराबाद के फैंस आपस में भिड़ गए. इन क्रिकेट फैंस के बीच जमकर लात-घूंसे भी चले. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
DC vs SRH Fans Fight: फैंस के बीच जमकर मारपीट
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में मैच खेला जा रहा था. इस दौरान दोनों टीमों के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर हाथापाई हो गई. वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि दिल्ली और हैदराबाद के फैंस एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे चला रहे हैं. कुछ लोग उन्हें शांत करने की कोशिश करते दिखे. लेकिन क्रिकेट फैंस ने एक न सुनी. वे एक दूसरे के साथ लगातार मारपीट करते रहे.
DC vs SRH Fans Fight: देखें वायरल वीडियो


















