छत्तीसगढ़

भिलाई 💫बेटी के सामने मां के ऊपर से गुजरा ट्रेलर:रायपुर की तरह जा रहे थे तभी चपेट में आ गए; महिला की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल हो गए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया कैंप 1 भिलाई निवासी हैं

By Dinesh chourasiya

ट्रेलर के पहिए के पास पड़ा महिला का शव - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के भिलाई में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में बेटी के सामने मां की दर्दनाक मौत हो गई। मां बेटी दोनों स्कूटर में भिलाई से रायपुर की तरह जा रहे थे। इसी दौरान खुर्सीपार के पास वो एक ट्रेलर की चपेट में आ गए। घायल बेटी को इलाज के लिए दुर्ग रेफर किया गया है। घटना के बाद से बेटी सदमें है।

सीएसपी छावनी आशीष बंछोर से मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका की पहचान शांतिपारा कैंप 1 भिलाई निवासी उषा देवी प्रजापति पति कमलेश प्रजापति के रूप में हुई है। वो अपनी बेटी के साथ रविवार सुबह 8 बजे स्कूटर से रायपुर की तरफ जा रही थी। स्कूटर को बेटी चला रही थी। वो लोग जैसे ही न्यू खुर्सीपार सतनाम नगर के पास पहुंचे पीछे से तेज रफ्तार में ट्रेलर ने मां बेटी को जोरदार टक्कर मार दी।

खुर्सीपार पुलिस शव को पीएम के लिए भेजती हुई

इससे बेटी स्कूटर लेकर दूर गिरी और मां ट्रेलर के पिछले पहिए के नीचे आ गई। ट्रेलर का पहिया महिला के ऊपर से गुजर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर खुर्सीपार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर शव को पीएम के लिए भेजा।

फ्लाई ओवर के धीमे काम के चलते हादसा
रायपुर से भिलाई के बीच बने फोर लेन में फ्लाई ओवर का निर्माण हो रहा है। यह कार्य इतना धीमी गति से हो रहा है। इसके चलते यहां आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। हादसे के चश्मदीद समीर साहू ने बताया कि मां और बेटी रायपुर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान सड़क सकरी होने से ट्रेलर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।

Related Articles

Back to top button