Uncategorized

  भिलाई के नंदनी रोड़ स्वीपर मोहल्ला की महिला सफाई कर्मियों ने लगाया यौन शोषण का आरोप:बोलीं- गंदा काम करने दबाव बनाते हैं सुपरवाइजर कांग्रेस नेता और जोनल,पुलिस FIR दर्ज कर जांच में जुटी  

By Dinesh chourasiya

हॉस्पिटल में इलाज कराने पहुंची महिला, उसकी बहन और मां। - Dainik Bhaskar
 भिलाई नगर निगम के सुपरवाइजर गणेश कुमार, कांग्रेस नेता रॉबिन सिंह और जोनल साहिल और मधु पर शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाया है। दोनों पीड़ित बहने और उनकी मां निगम क्षेत्र में सफाई करते हैं। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच में जुट गई है।

आरोप है कि वो आए दिन दोनों बहनों के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करते हैं। गणेश उनसे कहता है कि उसके घर पर कोई नहीं है। वो दोनों वहां चलकर उनकी मर्जी से काम करें। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उनका कहना है कि उसके वार्ड में सभी सफाई कर्मी उम्र दराज हैं। वहीं दोनों युवा है। इसलिए उनसे वो अपनी मर्जी का काम लेगा।

काम से निकालने की धमकी

जब महिलाओं ने उसके घर जाने से मना किया, तो उसने उन्हें काम से निकाल देने की धमकी दी। इसके बाद भी जब वो नहीं मानी तो वैशाली नगर जोन के सफाई कर्मियों के जोनल मधु और साहिल उन्हें परेशान करने लगे। उन्होंने कहा कि वो गणेश की बात मानेंगी तो खुश रहेंगी, नहीं तो इसी तरह परेशान रहेगी।

मुझ पर झूठा आरोप लगा रही हैं- गणेश

इस बार में जब शाहिल को फोन लगाया गया और मैसेज किया गया, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। जबकि गणेश का कहना है कि उसने उनकी मां को दूसरे जोन में भेजा था। इससे वो नाराज हो गईं।वो अपनी मां के साथ एक जगह पर काम करना चाहती हैं। जब मैं नहीं माना तो झूठा आरोप लगा रही है।

मैं उन्हें नहीं जानता, फंसाने के लिए नाम ले रहे- रॉबिन

वहीं कांग्रेस के जिला सचिव रॉबिन सिंह का कहना है कि वो उन महिलाओं को नहीं जानता है। गणेश से क्या हुआ कैसे हुआ, उसे कुछ नहीं पता। उनका नाम गलत तरीके से फंसाने के लिए लिया जा रहा है।

जामुल पुलिस पर बयान बदलवाने दबाव बनाने का आरोप

शिकायत करने पहुंची महिला ने जामुल पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस उन्हें बार-बार बयान बदलने के लिए दबाव बना रही है। पुलिस कह रही है कि जब रॉबिन का नाम नहीं है, तो उसका नाम क्यों ले रही हो। उनका नाम बयान से हटवाओ। जब वो नहीं मानी तो उन्हें धमकाया डराया गया।

महिला थाने में हुई बेहोश पहुंची अस्पताल

शिकायत करने पहुंची महिला देर रात अचानक जामुल थाने में बेहोश हो गई। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां कुछ देर इलाज के बाद वो ठीक हुई। उसका आरोप है कि वो अपनी बहन और मां के साथ शाम को थाने पहुंची थी। तब से लेकर देर रात तक पुलिस ने शिकायत लिखने के बजाए उन पर अलग-अलग तरीके से दबाव बनाया।

राजनीतिक दबाव में झूठा नाम जुड़वाने का आरोप

जामुल पुलिस का कहना है कि उन्होंने जब महिला का बयान लिया तो उसने रॉबिन सिंह का नाम शारीरिक शोषण में नहीं लिया। उसके बाद अचानक वो रॉबिन सहित चार लोगों का नाम लेने लगी। महिलाओं को केवल इतना कहा गया वो उन्हीं के खिलाफ शिकायत करें, जिन्होंने उनके साथ गलत किया है।

गणेश और रॉबिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

महिलाएं राजनीतिक दबाव में ऐसा कर रही हैं। पुलिस मामला दर्ज कर रही है, लेकिन इसकी जांच भी होगी। जांच में पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। पुलिस का कहना है कि गणेश और रॉबिन के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया गया है।

मोबाइल से आडियो डिलीट करवाने का आरोप

महिलाओं ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत जोनल मधु और शाहिल से काफी दिन पहले की थी। उन्हें मोबाइल में रिकार्ड वो ऑडियो भी सुनाई। जिसमें गणेश उन्हें अश्लील बातें और घर जाने के लिए कह रहा है। मधु और शाहिल ने इस पर कोई एक्शन लेने की जगह उस ऑडियो को मोबाइल से डिलीट कर दिया।

जब पुलिस ने डिलीट ऑडियो को रिकवर करवाने के लिए मोबाइल मांगा तो महिलाओं ने कहा कि उनका मोबाइल टूट गया है और पानी में गिर गया है।

Related Articles

Back to top button