Uncategorized

3 राज्यों के 5 स्कूलों में बम की धमकी:इनमें 3 CRPF के स्कूल, मेल के जरिए धमकाया; अबतक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

By Dinesh chourasiya

सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के दिल्ली के दो और हैदराबाद के एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, यह धमकी तीनों स्कूलों के मैनेजमेंट को ईमेल के जरिए भेजी गई थी।

इसके अलावा तमिलनाडु के कोयंबटूर के चिन्नावेदमपट्टी और सरवनमपट्टी के दो प्राइवेट स्कूलों को भी बम की धमकियां मिली हैं।

मंगलवार सुबह बॉम्ब स्क्वाड की टीमें इन सभी स्कूलों में पहुंची। स्कूलों को खाली कराकर जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

इससे पहले दिल्ली के रोहिणी इलाके में CRPF स्कूल के पास 20 अक्टूबर को एक ब्लास्ट हुआ था। हालांकि, इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ था। सिर्फ दुकानें और स्कूल की दीवार डैमेज हुई थी।

Related Articles

Back to top button