Uncategorized

CM साय ने DEO और एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड किया भरी चौपाल में सब इंजीनियर को फटकार भी लगाई, कहा- लापरवाही नहीं चलेगी, गेट आउट

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के तहत गांव-गांव का दौरा कर रहे हैं। इस बीच वे सोमवार को एक्शन मोड में दिखे। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक सब इंजीनियर को जमकर फटकार लगाई और गेट आउट भी कह दिया। वहीं मुंगेली में 2 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया।

मुख्यमंत्री पहले GPM जिले के चुकतीपानी नेवसा गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और शिकायत सुनी। इस बीच ग्रामीणों ने गांव में पेयजल व्यवस्था की समस्या बताई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कुल 27 हैंडपंप है, जिनमें से कई लंबे समय से खराब है।

सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री साय गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के चुकतीपानी के नेवसा गांव में पहुंचे।

सीएम बोले- या तो काम करो या सस्पेंड होने के लिए तैयार रहो

ग्रामीणों ने आगे बताया कि, हैंडपंप खराबी के साथ ही नल-जल योजना अधूरी पड़ी है, जिससे घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। यह सुनकर मुख्यमंत्री नाराज हो गए और मंच से ही पीएचई विभाग के जिम्मेदार अधिकारी को बुलाया।

सब इंजीनियर नारायण सिंह कंवर सामने पहुंचे तो सीएम ने कहा कि, प्रधानमंत्री की यह अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचाना है। इस योजना को हल्के में न लें। या तो काम करो, नहीं तो सस्पेंड होने के लिए तैयार रहो। गेट आउट।

मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन में लापरवाही और पेयजल संकट पर सब इंजीनियर काे फटकारा

ग्रामीणों ने लगाए मुख्यमंत्री समर्थन में नारे लगाए

मुख्यमंत्री की इस कार्रवाई पर ग्रामीणों ने तालियां बजाईं और उनके समर्थन में नारे लगाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनहित की योजनाओं में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

देर शाम मुंगेली में भी एक्शन

सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली में समीक्षा बैठक ली। यहां एक्जीक्यूटिव इंजीनियर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला शिक्षा अधिकारी को निलंबित कर दिया है।

मुंगेली के मनियारी और पथरिया जलाशय परियोजना लंबे अरसे से अधूरी है। इस वजह से एक्जीक्यूटिव इंजीनियर आर के मिश्रा सस्पेंड हुए। वहीं GPM में बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट खराब होने के कारण DEO जगदीश शास्त्री सस्पेंड किए गए।

मुंगेली में अफसरों के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समीक्षा बैठक ली।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, तंत्र का दायित्व है काम करें, ना कि लापरवाही का प्रदर्शन करे। सभी समझ लें जवाबदेही से भागने और सरकारी कामों में लापरवाही का दौर समाप्त हो चुका है। अब या तो काम करिए या फिर सजा के लिए तैयार रहिए, किसी सूरत में लापरवाही माफ नहीं की जाएगी।

——————————-

Related Articles

Back to top button