
छत्तीसगढ़
डीजल डलवाने आ रही ट्रक ने पेट्रोल पम्प में बनी कैनोपी को मारी ठोकर
महासमुंद: महासमुंद थाना क्षेत्र के बिरकोनी के भावेश ऑटो केयर HP पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाने आ रही ट्रक ने पेट्रोल पम्प में बनी कैनोपी को ठोकर मार दी. पेट्रोल पम्प के कैशियर सूरज कुमार साहू ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है.
शिकायत के मुताबिक, 02 जुलाई को दोपहर करीबन 02:25 बजे डीजल डलवाने आ रहे ट्रक क्रमांक MH 16 CD 5255 का चालक अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर पेट्रोल पंप में बने कैनोपी के खम्भे को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर क्षतिग्रस्त कर दिया.







घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी. शिकायत के बाद पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279 के तहत अपराध कायम किया है.







