छत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगा ले गया युवक… फिर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।जबलपुर निवासी विशाल वंशकार ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाकर ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बेटी दिनांक 5 दिसंबर 2022 को बिना बताये घर से कहीं चली गई। अपहरण होने की शंका पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध दर्ज किया गया।

इसी दौरान प्रार्थिया की बेटी 2 मार्च 2023 को घर वापस आई। पूछताछ में प्रार्थिया की पुत्री ने बताया कि जबलपुर निवासी विशाल वंशकार ने उसे विवाह करने का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर भगाकर ले गया तथा उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जिस पर आरोपी विशाल वंशकार को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि. एवं 4 पास्को एक्ट जोड़ी जाकर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी  विशाल वंशकार पिता मुरली बैरागी उम्र 22 साल निवासी जबलपुर हाल कर्मा चैक रामनगर थाना गुढ़ियारी।

Related Articles

Back to top button