Uncategorized

BSP में लोहा चोरी की ,जाँच CBI करेगी सरकार ने दी मंजूरी;

By Dinesh chourasiya

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में हुए लोहा-स्क्रैप चोरी के मामले की जांच अब CBI करेगी। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 25 सितंबर 2026 को जारी छत्तीसगढ़ राजपत्र में इसका उल्लेख किया गया है।

राज्य सरकार ने दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना यानी CBI को पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी शक्तियों और क्षेत्राधिकार का इस्तेमाल करने की सहमति दी है। इसके बाद अपराध क्रमांक 277/2026 की जांच CBI के दायरे में आ गई है।

अधिसूचना जारी होने के बाद विधायक रिकेश सेन ने कहा कि राष्ट्रीय संपत्ति चोरी करने वालों पर कार्रवाई होगी। इस मामले में रसमड़ा स्टील कंपनी के MD और डायरेक्टर समेत अब तक 21 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button