
Korba: पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र का मामला है। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। नाबालिग परिवार के अन्य बच्चों के साथ मेला देखने गई थी। तभी आरोपीगण सुमन ऊर्फ पिंकू नेताम व शांतनू नेताम द्वारा अंधेरे का फायदा उठाकर रास्ते में पीड़िता को पकड़कर मुंह को दबाकर खींचते हुए खेत में ले जाकर जबरदस्ती सामूहिक बलात्कार किये।
पीड़िता के पिता प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना हरदीबाजार में आरोपीगण सुमन ऊर्फ पिंकू नेताम व शांतनु नेताम के विरूद्ध अपराध क्रमांक 07/2023 धारा 376(घ), 506 भादवि., 4 पॉक्सो अधिनियम कायम किया गया। हरदीबाजार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों का पतासाजी करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपीगण लोटनापारा उतरदा में उपस्थित है और लुक छिप रहें है।













