Uncategorized

MP के मैहर में खड़े हाइवा में बस घुसी ​​​​​:9 की मौत, 24 घायल; जेसीबी और गैस कटर से बस काटकर यात्रियों को निकाला

By Dinesh chourasiya

मध्यप्रदेश के मैहर में शनिवार देर रात यात्री बस सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकरा गई। हादसे में चार साल के बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 24 घायल हो गए। इन्हें मैहर, अमरपाटन और सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा शनिवार रात करीब 10.30 बजे नादन देहात थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे नंबर 30 पर हुआ। बताया जा रहा है कि आभा ट्रैवल्स की स्लीपर कोच बस (UP72 AT 4952) प्रयागराज से रीवा होते हुए नागपुर जा रही थी। बस काफी रफ्तार में थी। इसी दौरान चौरसिया ढाबा के पास सड़क किनारे खड़े हाइवा (CG04 NB 6786) से जा टकराई। 53 सीटर बस में 45 यात्री सवार थे।

सूचना मिलते ही नादन और मैहर पुलिस के साथ ही एसडीएम विकास सिंह, तहसीलदार जितेंद्र पटेल और एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। घायलों में से 9 को अमरपाटन, 7 को मैहर सिविल हॉस्पिटल जबकि 8 को सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जेसीबी की मदद और गैस कटर से बस काटकर निकाले फंसे यात्री टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पूरी तरह पिचक गई। कई यात्री बस में ही फंस गए। रेस्क्यू में जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। गैस कटर से बस का दरवाजा काटकर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। रात करीब 2 बजे रेस्क्यू कार्य पूरा हुआ।

इनकी गई जान

  • लल्लू यादव पिता राम अवतार यादव (60) प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
  • राजू उर्फ प्रांजल पिता जितेंद्र (18) जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  • अम्बिका प्रसाद पिता मोतीलाल (55) जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  • गणेश साहू पिता अजय कुमार साहू (2) नागपुर, महाराष्ट्र
  • पांच मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

ये हुए घायल

  • अजय कुमार गुप्ता पिता उमेश कुमार गुप्ता (21) गढ़, रीवा
  • प्रवीण रामकुमार श्रीवास, नागपुर, महाराष्ट्र
  • प्रमोद रामकुमार श्रीवास, नागपुर, महाराष्ट्र
  • अब्दुल रकीब, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
  • सुफियान, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
  • सरिता यादव पति प्रदीप कुमार यादव (32) बदलापुर, महाराष्ट्र
  • नगीना साहू पति उमाशंकर साहू (45) बीबीपुर, उत्तर प्रदेश
  • शिवशंकर पिता गया प्रसाद (27) इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश
  • रेखा गुप्ता पति संतोष गुप्ता (40) जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  • प्रियांशी गुप्ता पिता संतोष गुप्ता (7) संभलगंज, उत्तर प्रदेश
  • कन्हैया लाल पिता रामदेव (65) जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  • अजय कुमार साहू, जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  • गीता साहू पत्नी अजय कुमार साहूहू, जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  • आरवी पिता अजय कुमार साहू (5) जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  • आरुषि पिता अजय कुमार साहू (7) जौनपुर, उत्तर प्रदेश
  • फिलहाल बाकी घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।

Related Articles

Back to top button