छत्तीसगढ़

135 लाख से पुलगांव गौठान में गौवंश के सरंक्षण का कार्य शासन एवं सामाजिक सहयोग से आत्मनिर्भर हो रहे है गौठान : वोरा

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ की प्रदेश सरकार द्वारा गौवंश के सरंक्षण के लिए प्रदेशभर में चलाए जा रहे गौठान से सैकड़ो मावेशियों को सरंक्षित किया जा रहा है। दुर्ग निगम क्षेत्र में पुलगांव गोकुलनगर व नई गंजमण्डी में शहरी गौठान का संचालन हो रहा है। वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा, कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, उपअभियंता मांझी के साथ ने पुलगांव गौठान के निरीक्षण में पहुंचे।

वहां की व्यवस्था एवं क्रियाकलापो को देखा। वर्तमान में 385 गौवंश के साथ ही मछली, मुर्गी एवं बकरी पालन व 45 लाख से गोबर से वर्मी खाद में बदलने की व्यवस्था नगर निगम द्वारा की जा रही है। वोरा ने कहा कि लाखो खर्च कर गौठान का स्वरुप बेहतर करने का प्रयास निरंतर जारी है। जिसके अंतर्गत प्रवेश द्वार, नाली, बाउण्ड्रीवाल, फेसिंग एवं  65 लाख से तीन शेड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। डीएमएफ फंड से गौठान में गोबर से पेट एवं मशरुम उत्पादन हेतु ईकाइ स्थापना हेतु 25 लाख की राशि खर्च की जाएगी।

गौठान के चारो तरफ बरसात के पूर्व कीचड़ से निदान के लिए सीमेंटीकरण व साफ-सफाई का कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गौठान योजना से पशु धन का सरंक्षण व रोका-छेका अभियान से सड़क दुर्घटना में निरंतर कमी आ रही है व गोधन से स्व सहायता समूहों को खाद एवं बाय प्रोडक्ट से आय प्राप्त हो रही है। संचालन समितियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशानिक एवं शहर के आमजन व सामाजिक संगठनो का निरंतर सहयोग मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button