छत्तीसगढ़

भिलाई कर्मवीर सम्मान समारोह में दुर्ग पुलिस के12 अधिकारी एवं पुलिस जवान सम्मानित हुए

By Dinesh chourasiya

 भिलाई..एसएनजी सेक्टर 4 में एक निजी चैनल के द्वारा आयोजित कर्मवीर सम्मान समारोह में मुंबई से आए मोटिवेशनल स्पीकर एंटरपर्नर सोनू शर्मा, सांसद विजय बघेल के द्वारा कानून व्यवस्था में अच्छे कार्य करने वाले दुर्ग पुलिस के 12 अधिकारी एवं जवानों को सम्मानित किया गया। जिसमें डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर, प्र. आर. जसपाल सिंह, सूरज ठाकुर, हरीश चंद्र आर. प्रशांत तिवारी, अमित दुबे, प्रशांत शुक्ला, ट्रैफिक से ओम प्रकाश तिवारी, नरेंद्र वर्मा आदि शामिल है ।

पुलिस के अलग अलग ईकाई थाना, ट्रैफिक, ए सी सी यू, पुलिस लाइन, सायबर से सम्मानित हुए जवान के खिले चेहरे। पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव ने सभी सम्मानित जवानों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button