छत्तीसगढ़

CG BREAKING : रायपुर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, एयरपोर्ट पर सीएम बघेल ने किया आत्मीय स्वागत, भरोसे का सम्मेलन में होंगे शामिल 

By Dinesh chourasiya

 

 

रायपुर। CG : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ की राजधानी पहुंच गए है, जहां रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री खड़गे का आत्मीय स्वागत किया।

 

बता दें कि जांजगीर चांपा में रविवार को भरोसे का सम्मेलन  का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जिले को 467 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चुनावी शंखनाद करेंगे।

Related Articles

Back to top button