
भिलाई के जेपी प्लांट में मिला आदमखोर कब्र बिज्जू:रेस्क्यू करके ले जाया गया मैत्री बाग, रखा जाएगा केज के अंदर
By Dinesh chourasiya
भिलाई टाउनशिप में सेक्टर 5 स्थित जेपी प्लांट के अंदर आदमखोर जानवर कब्र बिज्जू का रेस्क्यू किया गया है। छत्तीसगढ़ में यह वन्य प्राणि काफी कम पाया जाता है। रेस्क्यू करने के बाद इसे बीएसपी के मैत्रीबाग जू में छोड़ा जाएगा।
स्नेक कैचर राजा ने बताया कि उसके पास रविवार दोपहर 12 बजे फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि जेपी प्लांट के अंदर एक अजीब से जानवर है। वो बिल्ली कीतरह दिखता है, लेकिन उसकी पूछ काफी बड़ी है। स्नेक कैचर राजा समझ गया कि वो वन्यप्राणि कब्र बिज्जू है। उसने लोगों को उससे दूर रहने के लिए कहा और अपनी टीम के साथ तुरंत वहां पहुंचा। इसके बाद पूरी सुरक्षा और सावधानी के साथ उसकी पूछ पकड़कर उसे पकड़ा गया। इसके बाद उसे एक बोरी में डालकर मैत्री बाग ले जाया गया।








मुर्दों को खाता है कब्र बिज्जू
स्नेक कैचर राजा ने बताया कि कब्र बिज्जू एक आदमखोर जानवर है और आलसी होता है। यह कब्र को खोदकर उसके अंदर घुस जाता है और फिर दफ्न मुर्दों को खाता है। आलसी होने के चलते यह काफी धीमे गति से चलता है। बिल्ली के आकार के दिखने वाले कबर बिज्जू का एशियन पाम सिविट भी है। कब्र बिज्जू सर्वाहारी होता है। इसका मुख्य भोजन फल कंद मूल के साथ साथ छोटे कीट पतंगे भी होते हैं।
काटने से हो जाता इंफेक्शन
राजा ने बताया कि कब्र बिज्जू सड़ा गला मांस खाता है। इसलिए ये विषैला तो नहीं होता, लेकिन यदि ये किसी इंशान को काट ले तो उसमें इंफेक्शन हो जाता है। तेज खुजली और उस स्थान में सड़न जैसी पड़ने लगती है। इसलिए इस जानवर से दूरी बनाकर रखना चाहिए।
रखा जा सकता है प्रयटकों के देखने के लिए
फिलहाल कब्र बिज्जू को मैत्री बाग चिड़िया घर ले जाया जा रहा है। डॉक्टरों और वन विभाग की सलाह के बाद बीएसपी प्रबंधन इसे एक अलग केज तैयार करके जू में आने वाले पर्यटकों को देखने के लिए भी रख सकता है।











