
छत्तीसगढ़
रायपुर में यहां बिहार, यूपी और झारखंड के छात्रों को नहीं दिया जाता रूम, खूब वायरल हो रहा पोस्टर
By Dinesh chourasiya







रायपुर। CG : सोशल मीडिया पर तस्वीर के साथ एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। यह पोस्ट छत्तीसगढ़, बिहार, यूपी और झारखंड में चर्चा का विषय बन गया है। तस्वीर एक घर की है। घर का गेट बंद है लेकिन गेट पर जो बोर्ड टंगा हुआ है उसमें लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

दरअसल, इस टंगे हुए बोर्ड पर लिखा है कि, बाहर के छात्रों का अंदर आना मना है। यूपी बिहार और झारखंड के छात्रों को रूम नहीं दिया जाता। बताया जा रहा है कि यह बोर्ड रायपुर एनआईटी के पास के एक मकान का है।
भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि काहे हो? मज़दूर हमारा चाहिए, आईएएस हमारा चाहिए और जब छात्र की बात आये तो ऐसा सोच! शर्मनाक।











