छत्तीसगढ़

गदर 2 का धमाल जारी, तीसरे दिन किया इतने करोड़ की बंपर कमाई, तोड़ा पठान का रिकॉर्ड

By Dinesh chourasiya

 सनी देओल स्टारर ‘गदर 2’ का धमाल लगातार जारी है. 22 साल बाद रिलीज हुआ फिल्म का सीक्वल इसकी सक्सेस को फिर भुनात दिखाई दे रहा है. पहले दिन इस फिल्म ने 40 करोड़ का बिजनेस किया था वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने 43 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की थी.

गदर 2 पिछले दो दिनों में फिल्म 83 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. अब इसके तीसरे दिन का प्रीडिक्शन सामने आया है.
रिपोर्ट के अनुसार, गदर 2 रिलीज के तीसरे दिन 48 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है, लेकिन ऐसा होता है तो तीन दिनों में ही इस फिल्म का कुल कलेक्शन 131 करोड़ रुपए हो जाएगा.

  पठान को पछाड़ आगे निकली ग़दर 2? 

‘गदर 2’ शाहरुख खान की साल की सबसे जयादा कमाई करने वाली फिल्म ‘पठान’ को भी तीसरे दिन के कलेक्शन में पीछे छोड़ सकती है. पठान ने रिलीज के तीसरे दिन 39.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी.

:  ओएमजी 2 को मिल रही कड़ी टक्कर

सनी देओल अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ओएमजी 2 को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. जहां गदर 2 का बॉक्स ऑफिस ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है. वहीं ये फिल्म बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में ओएमजी 2 को लगातार पछाड़ती नजर आ रही है.

Related Articles

Back to top button