Uncategorized

ब्रेकिंग : रसगुल्ला नहीं दिया तो घोंप दिया चाकू हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद पहुंचा पुलिस थाने

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में एक शादी पार्टी के दौरान दो नाबालिग लड़कों के बीच इतना विवाद बढ़ा कि एक ने दूसरे के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी खुद जेवरा सिरसा चौकी पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

जेवरा सिरसा चौकी पुलिस से अभी इतनी जानकारी मिली है कि ग्राम जेवरा में मंगलवार शाम एक शादी थी। वहां पार्टी के दौरान रसगुल्ला ना देने पर दो नाबालिग लड़कों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आदतन बदमाश अपने जेब से चाकू निकाला और दूसरे को मार दिया।

चाकू लगने से दूसरा नाबालिग लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। इससे वहां भगदड़ मच गई। इसके बाद आरोपी वहां से निकला और जेवरा सिरसा चौकी पहुंचा। यहां उसने खुद को सरेंडर करते हुए पुलिस को जानकारी दी कि उसने एक लड़के को चाकू मार दिया। पुलिस तुरंत उसे लेकर मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने भेजा। साथ ही शव को पीएम के लिए मरचुरी भेजा गया। खबर लिखे जाने तक पीएम चालू है।

Related Articles

Back to top button