छत्तीसगढ़

CG NEWS : टायर फटने से यात्री बस में लगी भीषण आग, धू-धूकर पूरी तरह जला बस

By Dinesh chourasiya

जगदलपुर। CG : जिले में सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां एक यात्री बस बीच सड़क पर धू-धूकर जलने लगी। हादसे के वक्त गुप्ता ट्रैवल्स बस में 45 यात्री सवार थे। बस का टायर अचानक से फट गया और फिर भीषण आग गई। घटना के बाद यात्रियों ने किसी तरह से बस से निकलकर अपनी जान बचाई। यह पूरी घटना ओडिशा के बोरीगुम्मा की है।

जगदलपुर से ओडिशा की ओर जा रही थी गुप्ता ट्रैवल्स की यात्री बस बोरीगुम्मा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बस का टायर ब्लास्ट हो गया और फिर बस में भीषण आग लग गई। ड्राइवर सहित सवार सभी लोगों ने बस से बाहर निकाल कर जान बचायी। जानकारी के अनुसार  छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा से कुछ दूर सुबह 8 बजे की घटना है। सुचना मिलने पर मौके पर तत्काल दमकल कर्मी पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन उससे पहले ही बस पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी।

Related Articles

Back to top button