
देश-विदेश
पटवारी के 4 ठिकानों पर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की अनुपातहीन संपत्ति मिलने की संभावना
खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पटवारी के 4 ठिकानों पर लोकायुक्त की कार्रवाई की गई है। पटवारी जितेंद्र सोलंकी के 4 ठिकानों पर यह कार्रवाई हुई है। करोड़ों की अनुपातहीन संपत्ति मिलने की संभावना जताई जा रही है। यह कार्रवाई इंदौर लोकायुक्त ने की है।
बता दूं कि कार्रवाई करते हुए टीम को मकान से लाखों की नकदी, 4 दुकानों, एक फ्लैट के दस्तावेज मिले है। करोड़ों की अनुपातहीन संपत्ति मिलने की आशंका है। टीम की कार्रवाई लगातार जारी है।













