छत्तीसगढ़

कवर्धा में तेज रफ़्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, 8 गंभीर रूप से घायल 

By Dinesh chourasiya

कवर्धा। CG जिले में एक तेज रफ़्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 8 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन में 30 से ज्यादा लोग सवार थे. जिनमें कई महिलाएं और बच्चे शामिल थे. बोड़ला थाना क्षेत्र के घोंघा गांव का है.

जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार लोग अपने रिश्तेदार के घर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने भोरमदेव के पास दियाबार गांव जा रहे थे. इसी दौरान घोंघा गांव के पास एक बाइक वाले को बचाने को चक्कर में वाहन अनियंत्रित होकर जा पलटी. हादसे में 8 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसे में घायल सभी लोग तरेगांव जंगल के रहने वाले हैं.

घटना की सूचना मिलते ही संजीवनी 108 एम्बुलेंस पहुंची, जिससे घायलों को बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहाँ सभी घायलों का इलाज जारी है.

Related Articles

Back to top button