देश-विदेश

सड़कों पर अकेली घूमती हैं लाखों महिलाएं.. दुनिया के इस देश में पुरुषों की भारी कमी

मास्को -यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच रूस के लिए नई चिंता शुरू हो गई है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस में लामबंदी की घोषणा के बाद से रूस के पुरुष देश छोड़कर जाने लगे हैं। तीन हफ्तों में इनकी संख्या 7 लाख से ज्यादा हो गई। 2 लाख कजाकिस्तान, 1.19 लाख यूरोपीय देश और 49 हजार जॉर्जिया चले गए। इसके अलावा अर्मेनिया, अजरबैजान, इजराइल और अर्जेंटीना जैसे देशों में भी लाखों पुरुषों ने पलायन किया है। हालांकि पुतिन सरकार ने इस डेटा को गलत बताया है। दरअसल दावा किया जा रहा है कि रूसी पुलिस पुरुषों को जबरदस्ती सेना में भर्ती कर रही है।

 

वहीं पुरुषों के देश छोड़ने के कारण महिलाएं खुद को अकेला महसूस कर रही हैं। सबसे बड़ी चिंतनीय बात यह है कि कई अविवाहित पुरुषों के देश छोड़ने से लड़कियों के लिए शादी की समस्या सामने आ सकती है। वहीं रूस के हालातों को देखते हुए दूसरे देशों से भी लोग इस देश में कम आ रहे हैं। पुरुषों की संख्या इतनी ज्यादा कम हो गई है कि सैलून, मार्केट में पुरुष कम और महिलाएं अधिक दिखती हैं। ऐसे में साफ है कि पुरुषों की संख्या में कमी का सीधा असर देश के सभी सेक्टर पर पड़ना तय है। रूस की तरह ही यूक्रेन में भी जंग लड़ने वाले पुरुषों की संख्या में लगातार कमी हो रही है। डीडब्लू रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के शहरों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। सड़कों और बाजारों में पुरुष न के बराबर नजर आते हैं

Related Articles

Back to top button