उत्तरप्रदेश

इस वजह से अतीक और उसके भाई को उतारा मौत के घाट, वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का कबूलनामा

By Dinesh chourasiya

इस वजह से अतीक और उसके भाई को उतारा मौत के घाट, वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का कबूलनामा

इस वजह से अतीक और उसके भाई को उतारा मौत के घाट, वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का कबूलनामा!

उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की कल देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद प्रयागराज सहित पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं, इस बीच अतीक की हत्या करने वालों का कबूलनामा सामने आया है

।आरोपियों ने पुलिस के सामने कहा कि ‘माफिया अतीक का पाकिस्तान से संबंध था। उसने और उसके गैंग में शामिल सदस्यों ने तमाम निर्दोष लोगों का कत्ल किया था। अतीक जमीन हड़पने के लिए हत्या करता था और विरोध में गवाही देने वालों को भी नहीं छोड़ता था। उसका भाई अशरफ भी ऐसा करता था, इसलिए हमने दोनों को मार डाला।’ काल्विन अस्पताल में दोनों भाईयों की हत्या करने के आरोपितों ने पुलिस के सामने ऐसा ही बयान दिया

 

तीनों अलग-अलग मामलों में पहले जेल जा चुके हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपित कब और कैसे प्रयागराज आए थे। उनका स्थानीय मददगार कौन-कौन हैं। बताया गया है कि लवलेश तिवारी बांदा, सनी पुराने हमीरपुर और अरुण मौर्या कासगंज का रहने वाला है।

पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कैमरा और आइडी लेकर आरोपित कब और कैसे अस्पताल में दाखिल हुए थे। मौके पर एक बाइक भी गिरी पड़ी थी, जिसे आरोपितों की बताई जा रही है।

अभियुक्तों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि तीनों अलग-अलग मामले में जेल जा चुके हैं। अधिकारियों ने जब उनसे सवाल किए तो पहले अलग-अलग बयान दिए मगर कड़ाई से पूछताछ में हत्या की कहानी बयां कर दी। कहा कि माफिया अतीक का न केवल पाकिस्तान और उसकी खूफिया एजेंसी आइएसआइ से संबंध था। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से भी कनेक्शन सामने आया था। अतीक गैंग के लोग लगातार लोगों को परेशान कर रहे और हत्या भी करते थे। इसकी वजह से लोग खौफजदा थे।

यह कुछ नहीं करता था और इसके ऊपर पहले से भी मामले दर्ज़ हैं। हम लोग 3 भाई थे जिसमें से एक की मृत्यु हो गई। यह ऐसे ही घूमता-फिरता रहता था और फालतू के काम करता रहता था। हम उससे अलग रहते हैं और बचपन में ही भाग गया था: गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गोली मारने वाले…

Related Articles

Back to top button